नमस्कार दोस्तों, हमारा आज का लेख NCC full form in Hindi (National Cadet Corps) से संबंधित है। NCC एक स्वैच्छिक संगठन है। यह भारत का सैन्य कैडेट कोर है, जो students को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता है।
अगर आप NCC से संबंधित जानकारी की तलाश कर रहे हैं तो हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद ही कारगर साबित होगा। यहां हम आपको NCC का full form, NCC क्या होता है, NCC क्या काम करता हैं, NCC का उद्देश्य आदि से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
Table of Contents
एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है ? | What is NCC full form?
NCC Full Form in English
N – National
C – Cadet
C – Corps
इस तरह NCC का फुल फॉर्म “National Cadet Corps” होता है।
NCC (National Cadet Corps) full form in Hindi | NCC Meaning In Hindi
NCC full form हिंदी में “नेशनल कैडेट कोर” होता है।
NCC क्या है | एनसीसी क्या है?
NCC एक स्वैच्छिक संगठन है जो पूरे भारत में विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से Cadets की भर्ती करता है। इसके तहत Cadets को छोटे हथियारों और परेडों में बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है।
NCC देश के युवाओं को जागृत करने और उनमें जोश लाना और सेना में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
एनसीसी का मोटो | Motto of NCC?
NCC का Motto “एकता और अनुशासन” (Unity and Discipline) है।
NCC का मुख्यालय कहां है?
NCC का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
Read This Also,
NCC की website?
NCC की आधिकारिक वेबसाइट – indiancc.nic.in
NCC Day कब मनाया जाता है?
NCC (National Cadets Corps) day हर साल नवंबर महीने के 4th Sunday को मनाया जाता है।
NCC का लक्ष्य?
NCC का लक्ष्य इसके आदर्श वाक्य से ही पता चलता है – “एकता और अनुशासन“
जब एनसीसी का गठन हुआ था उस समय NCC का मुख्य लक्ष्य सेना की कमी को पूरा करना और सेना को सहायता प्रदान करना था।
एनसीसी युवाओं में अनुशासन, चरित्र, और एकता जैसे गुणों को विकसित करता है।
NCC के उद्देश्य?
NCC के मुख्य रुप से तीन उद्देश्य हैं –
युवाओं में चरित्र सहचर्य, नेतृत्व, अनुशासन, धर्म निरपेक्षता, रोमांच और निस्वार्थ सेवा भाव का संचार करना।
संघठन प्रशिक्षित व् प्रेरित युवाओं का एक मानव संसाधन तैयार करना और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करना व् देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना।
सेना में करियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करना व् उचित वातावरण प्रदान करना।
NCC का इतिहास | राष्ट्रीय कैडेट कोर स्थापना वर्ष कब हुयी ?
भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना साल 1948 में National Cadet Corps अधिनियम के द्वारा किया गया था।
बता दें, साल 1942 में अंग्रेजों के द्वारा विश्वविद्यालय अधिकारी प्रशिक्षण कोर (UOTC) स्थापित किया गया था। लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, UOTC अंग्रेजों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा जिसके बाद अंग्रेजों के विचार में आया कि कुछ ऐसी बेहतर योजनाएँ बनाई जानी चाहिए, जो शांति के समय में भी अधिक युवाओं को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित कर सकें।
अंग्रेजों के इस विचार के बाद पंडित एचएन कुंजरू की अध्यक्षता में एक समिति ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों और कॉलेजों में एक कैडेट संगठन स्थापित करने की recommendation किया। मौजूदा गवर्नर जनरल ने राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम को स्वीकार कर लिया और फिर 15 जुलाई वर्ष 1948 में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का गठन किया गया।
उस समय इसमें कुल 20,000 छात्र शामिल हुए थे, लेकिन वर्तमान समय में यह संख्या बढ़कर 13 लाख के आसापास हो गई है और अभी भी इस संस्था में दिन प्रतिदिन अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती रहती है।
एनसीसी का झंडा – National Cadet Corps Flag?
मौजूदा समय में जो एनसीसी का Flag है उसे साल 1954 में पेश किया गया था। इसके तीन रंग हैं लाल, गहरा नीला और हल्का नीला। ये रंग Corps की सेवाओं को दर्शाते हैं –
लाल रंग – सेना (Army) का प्रतिनिधित्व करता है।
गहरा नीला रंग – नौसेना (NAVY) का प्रतिनिधित्व करता है।
हल्का नीला रंग – वायु सेना (AIR Force) का प्रतिनिधित्व करता है।
ध्वज के केंद्र में 17 कमल की पुष्पांजलि की माला से घिरे तीन अक्षर NCC लिखा होता है। ये 17 कमल 17 राज्य निदेशालयों को दर्शाता है। इसके साथ ही झंडे के नीचे कॉलम में ”एकता और अनुशासन” का टैग दिया गया है।
एनसीसी सर्टिफिकेट?
एनसीसी में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं।
ये सर्टिफिकेट तीन प्रकार के होते हैं –
‘A’,’B’, ‘C’.
ये तीन सर्टिफिकेट एनसीसी कैडेट प्राप्त करते हैं। इन तीनो सर्टिफिकेट में प्रवेश करने के नियम भी अलग अलग होते है। एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण के आधार पर तीन डिवीज़न में वितरित कर दिया जाता है।
एनसीसी के फायदे क्या है? Benefits of NCC in Hindi
एनसीसी करने के बाद आपकों अनेकों Benefits मिलते हैं जिसका आप अनुमान भी नहीं लगा सकते हैं। आइए हम आपकों एक एक करके एनसीसी के फायदे बताते हैं –
जनरल ड्यूटी, क्लर्क, SKT, टेक्निकल तथा नर्सिंग असिस्टेंट का Common Entrance Exam नही देना पड़ता है।
यदि आपको NCC C Certificate 100% मार्क्स के साथ मिल जाता है तो आपको आर्मी में एंट्री करने के लिए केवल फिजिकल फिटनेस टेस्ट तथा मेडिकल पास करना होता है।
NCC A Certificate होल्डर को रिक्रूटमेंट की लिखित परीक्षा में 5 मार्क्स बोनस दिया जाता है।
NCC Entry Scheme के जरिये NCC C Certificate होल्डर, इंडियन आर्मी में Short Service Commission ले सकते है। उन्हें लिखित परीक्षा की आवश्यकता नही होती। Shortlisted कैंडिडेट्स को SSB Interview के लिए कॉल किया जाता है।
एनसीसी गीत?
NCC गीत के बोल हैं ‘हम सब भारतीय है’। एनसीसी गीत (हम सब भारतीय) के लेखक सुदर्शन फ़ाकिर है। एनसीसी गीत का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स के मन से भेदभाव की भावना दूर कर सबको एकता का मार्ग दिखाना है।
Hum Sab Bharatiya Hain | NCC Song Lyrics in Hindi
हम सब भारतीय हैं, हम सब भारतीय हैं.
अपनी मंज़िल एक है, हा हा हा एक है, हो हो हो एक है।
हम सब भारतीय हैं।
कश्मीर की धरती रानी है, सरताज हिमालय है,
सदियों से हमने इस को अपने खून से पाला है.
देश की रक्षा की खातिर हम शमशीर उठा लेंगे,
हम शमशीर उठा लेंगे।
बिखरे-बिखरे तारे हैं हम, लेकिन झिलमिल एक है,
हा हा हा एक है, हो हो हो एक है,
हम सब भारतीय है।
मंदिर, गुरूद्वारे भी हैं यहाँ, और मस्जिद भी है यहाँ,
गिरिजा का है घड़ियाल कहीं मुल्ला की कहीं है अजां
एक ही अपना राम हैं, एक ही अल्लाह ताला है,
एक ही अल्लाह ताला हैं।
रंग बिरंगे दीपक हैं हम, लेकिन जगमग एक है,
हा हा हा एक है, हो हो हो एक है।
हम सब भारतीय हैं, हम सब भारतीय हैं।
NCC (National Cadet Corps) की तैयारी कैसे करे?
एनसीसी की तैयारी आप तभी कर सकते हैं जब आपने किसी स्कूल या कॉलेज में दाखिला लिया हो। क्यूंकि इसकी तैयारी स्कूल और कॉलेज में ही कराई जाती है।
NCC की तैयारी में आपको बुनियादी स्तर की ट्रेनिंग दी जाती है और यह ट्रेनिंग स्कूल और कॉलेज में दिए जाते हैं। इसके अलावा कई बार गांव में कैंप भी लगाए जाते हैं ताकि गांव के बच्चे को एनसीसी कैंप में बुलाकर ट्रेनिंग दी जा सकें।
अगर आप NCC ज्वाइन करते हैं तो आपको बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
NCC के अन्य फुल फॉर्म (एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है)
Term | Full Form |
NCC | National Capital Commission |
NCC | Norwalk Community College |
NCC | National Community Church |
NCC | Nondescripts Cricket Club |
NCC | Nikko Cordial Corporation |
NCC | Nunawading Christian College |
NCC | NewCastle City Council |
NCC से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | NCC FAQs
NCC Full Form क्या है ?
NCC की फुल फॉर्म “National Cadet Corps” है। इसको हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर कहा जाता है।
भारत में एनसीसी की स्थापना कब हुई?
भारत में साल 1948 में एनसीसी की स्थापना हुई।
एनसीसी में दौड़ कितनी होती है?
एनसीसी में पुरुष कैंडिडेट को 400 से 1600 मीटर और महिलाओं का 200 से 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।
NCC का अध्यक्ष कौन है?
लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
एनसीसी से क्या फायदा होता है?
एनसीसी करने के बाद आपको सर्टिफिकेट दिए जाते हैं. इसे करने के बाद आपको पुलिस विभाग में छूट मिलती है जैसे- अगर आपने एनसीसी किया है तो आपको पुलिस में भर्ती के लिए रिटेन एग्जाम नही देना होगा आप डायरेक्ट फिजिकल टेस्ट दे सकते हैं और एनसीसी करने वाले स्टूडेंट्स को अलग से प्राथमिकता भी दी जाती है
एनसीसी में क्या करना पड़ता है?
एनसीसी की ट्रेनिंग के अंतर्गत –
शिविर प्रशिक्षण
अटैचमेंट ट्रेनिंग
एयर विंग ट्रेनिंग
संस्थागत प्रशिक्षण
नौसेना विंग प्रशिक्षण
गणतंत्र दिवस शिविर
युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम
पैरा जंपिंग कैंप
साहसिक गतिविधियाँ – ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग
रिमाउंट और पशु चिकित्सा इकाई प्रशिक्षण
समाज सेवा और सामुदायिक विकास गतिविधियाँ
कैरियर परामर्श और व्यक्तिगत विकास
फायरिंग और तीरंदाजी
प्रमाण पत्र परीक्षा आयोजित etc.
आज आपने क्या सीखा?
दोस्तों, आज के आर्टिकल में हमने आपको ncc ka full form in Hindi (National Cadet Corps) के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान दिया है। जिसमें हमने NCC का full form, NCC क्या होता है, NCC क्या काम करता हैं, NCC का उद्देश्य आदि के बारे में बताया है।
यदि अभी भी आपके मन में ncc ka full form in Hindi (National Cadet Corps) से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं। हम आपके समस्याओं का समाधान करने की पुरी कोशिश करेंगे। धन्यवाद||